Site icon Buziness Bytes Hindi

आपकी रिटायरमेंट लाइफ को बेहतर बनाता है NPS टियर 1 अकाउंट

nps

इंसान जब तक जवान है वो अपने जीवन को लेकर नहीं घबराता है लेकिन उम्र की एक दहलीज़ पार करने के बाद उसे अपनी उस लाइफ की चिंता होने लगती है जो रिटायरमेंट के बाद आने वाली है, उसे अपने उस जीवन के लिए आर्थिक सुरक्षा चाहिए होती है तो अपनी रिटायरमेंट लाइफ को बेहतर बनाने के लिए हर इंसान को पहले से प्लानिंग ज़रूर करनी चाहिए। आपको यहाँ हम एक ऐसे विकल्प के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए एक बेहतर रिटायरमेंट फण्ड तैयार करने में आपकी मदद करता है, ये है नेशनल पेंशन स्कीम टियर 1 अकाउंट। ये भारत सरकार द्वारा समर्थित एक लॉन्ग टर्म निवेश योजना है। इसमें आप 60 साल की उम्र तक लॉक्ड-इन कंट्रीब्यूशन के जरिए एक सेवानिवृत्ति कोष तैयार कर सकते हैं। यह स्कीम आपको रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम प्रदान करती है। इस स्कीम 60 साल की आयु तक लॉक्ड रहती है। हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में इसमें आंशिक निकासी की जा सकती है।

एनपीएस टियर 1 अकाउंट में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के पास जाता है। इसके बाद PFRDA आपके फंड को अलग-अलग फंड मैनेजर्स को अलॉट करती है। ये फंड मैनेजर्स आपके द्वारा चुनी गई निवेश स्कीम के आधार पर इस रकम को एसेट्स के एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में निवेश करते हैं। आपके अकाउंट पर मिलने वाला रिटर्न आपके द्वारा चुने गए फंड और ओवरऑल मार्केट कंडीशन पर निर्भर करता है। बता दें कि एनपीएस में PPF प्लान्स की तुलना में अधिक रिटर्न देनी की क्षमता होती है क्योंकि यह आपके फंड का कुछ हिस्सा शेयरों में भी निवेश करता है।

एनपीएस टियर 1 अकाउंट में 18 से 65 साल की उम्र के सभी भारतीय नागरिक खाता खुला सकते हैं। NRI भी इस स्कीम का हिस्सा बन सकते हैं। एनपीएस टियर 1 अकाउंट में न्यूनतम सालाना कंट्रीब्यूशन 1000 रुपये है। वहीं अपर लिमिट कोई नहीं है। आप हर महीने, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। एनपीएस टियर 1 अकाउंट में निवेश इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स डिडक्शन के योग्य है। यहां निवेश किये गए सालाना 1.5 लाख रुपये पर टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। वहीं, वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा किये गए निवेश के लिए सेक्शन 80सीसीडी (1बी) के तहत 50,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिडक्शन भी क्लेम किया जा सकता है। एनपीएस टियर 1 अकाउंट में रिटर्न निवेशक द्वारा चुने गए फंड की परफॉर्मेंस और एसेट अलोकेशन पर निर्भर करता है। यह स्कीम इक्वीटी और डेट फंड्स का मिक्स ऑफर करती है। आप अपनी जोखिम कैपेसिटी के हिसाब से अपना निवेश चुन सकते हैं। 60 साल की उम्र तक पहुंचने पर आप 60 फीसदी फंड की निकासी कर सकते हैं, यह टैक्स फ्री होगा। बचा 40 फीसदी किसी इरडा रेगुलेटेड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक एन्युटी खरदीने में यूज होगा। यह एन्युटी आपको बची हुई लाइफ के लिए रेगुलर मंथली इनकम प्रदान करेगी।

Exit mobile version