तकनीकी:- आज के समय मे तकनीकी तेजी से बढ़ रही है। तकनीकी का उपयोग कर लोग लाखों करोड़ो रूपये कमा रहे हैं वही अगर हम सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम की बात करे तो इसने लोगो की जिंदगी बदल दी है और रातों रात लोगो को स्टार बना दिया है। आज इंस्टाग्राम पर तकरीबन 23 करोंड यूजर्स है जो इसका बड़े चाहो से उपयोग करते हैं और इसके माध्यम से अपनी कमाई करते हैं। टिक टॉक के बैन के बाद इंस्टाग्राम का क्रेज भारत मे बढ़ गया। अगर हम पूरी दुनिया की बात करें तो 50 देश ऐसे हैं जहाँ के लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। आज इन 50 देशों के लोगो का 60 से 70 फीसदी डेटा इंस्टाग्राम के वीडियो देखने मे जाता है।
वही कई लोग अब यू ट्यूब से हटकर इंस्टाग्राम पर अपना करियर बनाने की तौयरी कर चुके हैं। लाखों की संख्या में यूजर्स इंस्टाग्राम रील्स और IGTV वीडियो बनाकर फेमस होना चाहते हैं और इसे अपनी कमाई का जरिया बना रहे हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आप कैसे अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं और किन किन तरीको से आज लोग इंस्टाग्राम का उपयोग कर लखपति बन रहे हैं।
ब्रांड पार्टनरशिप:-
कई लोग इंस्टाग्राम पर ब्रांड पार्टनरशिप के माध्यम से अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं। इस पार्टनरशिप के माध्यम से लोग अपने कंटेंट को प्रमोट करते हैं और मार्केट में उस प्रोडक्ट की धाक बनाते हैं। इंस्टाग्राम ने स्पॉन्सर्स को लेकर कई नियम बना रखे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर ही कोई अपने प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकता है।
स्पॉन्सर्स कंटेंट:-
जब से इंस्टाग्राम ट्रेंड में आया है लोग काफी पैसा स्पॉन्सर्स कंटेट के माध्यम से भी कमाते हैं। इस तरीके का उपयोग वह यूजर्स करते हैं जो कम दाम में नेचुरल तरीके से अपने प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार करना चाहते हैं। अगर हम इस डील की तुलना ब्रांडिंग प्रमोटर से करे तो यह प्रोडक्ट एजेंसी के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।
फैन मैम्बरशिप:
इंस्टाग्राम एक मैम्बरशिप प्लेटफार्म है जहां फेमस पर्सनेलिटी स्टार और यूजर्स मैम्बरशिप लेकिन महीने की भांति काम करते हैं। इसका प्रचार बायो पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी आदि के माध्यम से होता है।
IGTV ads:-
यह लोगो का ध्यान आकर्षित करने का बेहतरीन तरीका है। इसे वीडियो add के नाम से भी जाना जाता है। इसमे आप अपने कंटेंट को क्रिएटिव तरीके से प्रजेंट करते हैं और ऑडियंस का ध्यान आकर्षित कर अपनी कमाई को बढ़ाते हैं। यह वैसे तो कमाई का सबसे आसान तरीका है लेकिन इसका उपयोग करने के लिए आपके पास क्रिएटिव कंटेंट होना अतिआवश्यक है।
