तकनीकी:- फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने तकनीकी की दुनिया मे बड़ी क्रांति लाई है। जब इन्होंने आरम्भ में तकनीकी में परिवर्तन करते हुए फेसबुक का नाम मेटा रखा तो सब बड़े चकित हुए और इसके पीछे के रहस्य को खोजने में लग गए लेकिन इसके पीछे की कहानी को नहीं समझ पाए। वही अब मेटावर्स में हुए बड़े तकनीकी परिवर्तन ने सभी हो हिला कर रख दिया है और अभी ने अपनी अंगुलियों को अपने दांतों तले दबा लिया है।
अभी तक जहां मेटावर्स से महज शादी, और जमीन की खरीद हो रही थी। वही अब इसके जरिए आप अपने पार्टनर को महसूस कर सकेंगे उसका चुम्बन कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इसके नए अपडेट से अब पार्टनर अपने पार्टनर के करीब न होने पर भी उन्हें महसूस कर पाएंगे और उनके होंठों का चुम्बन कर सकेंगे। यह उन लोगो के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन होगा जो लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं।
जानकारी के लिए बता दें इस नई तकनीक को अल्ट्रासोनिक ट्रांसड्यूसर वर्चुअल रियलिटी हैंडसेट में बनाया जा रहा है। विशेषज्ञ का कहना है कि वीआर हेडसेट में एक वाइब्रेशन होगा जिससे लोग अपने पार्टनर को अपने आसपास महसूस करेंगे। इस बेहतरीन तकनीकी के उपयोग से लोग झरने का पानी पी सकेंगे इसके साथ ही वह चाय की चुस्की और सिगरेट का भी आनंद उठा सकेंगे।
बता दें इस तकनीकी को पेन्सिलवेनिया में कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। इसे मुख्य रूप से सेंस बेस्ड बनाया गया है। जिसमे हैप्टिक सिस्टम दिया गया है जो दांत जीभ और होंठ पर अच्छा काम करता है ।

