Site icon Buziness Bytes Hindi

Prophet Muhammad controversy: पैग़म्बर मोहम्मद विवाद मामले में अब UNO की एंट्री

पैग़म्बर मोहम्मद विवाद मामले में अब संयुक्त राष्ट्र की भी इंट्री हो गयी है। इस विवाद पर पूछे गए एक सवाल पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करता है। वहीँ इस मामले में विरोध प्रकट करने वाले मुस्लिम देशों की संख्या 15 हो गयी है यहाँ तक कि आतंक का पर्याय अफ़ग़ानिस्तान ने भी इस मामले में अपने टिप्पणी की है। 

Read also: आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

पाकिस्तान के एक पत्रकार द्वारा पैग़म्बर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गयी टिप्पणियों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्रतिक्रिया के बारे में पूछने पर प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि मैंने इसके बारे में खबरें और टिप्पणियां देखी हैं। दुजारिक ने कहा कि मैं आपको बता सकता हूं कि हम सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता के भाव को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं।’’

Read also: मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर पशुओं से भरे कैंटर में भीषण आग, सच जांचने में जुटी पुलिस

बता दें कि इस मामले में अबतक 15 देश भारत से अपना विरोध जता चुके हैं इसमें अफ़ग़ानिस्तान भी शामिल है जहाँ आतंक की खेती होती है और जहाँ इन्तेहापसन्द तालिबानी सरकार है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर कहा कि अफगानिस्तान, भारत में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की कड़ी निंदा करता है। बता दें कि भारत पहले ही इस मामले में विरोध दर्ज कराने वाले मुस्लिम देशों की टिप्पणियों को ख़ारिज कर चूका है। भारत ने कहा है कि इस्लामिक नेशंस की इस मामले में टिप्पणियां अनुचित और ओछी हैं।

Exit mobile version