Site icon Buziness Bytes Hindi

उद्धव ने लगाया योगी को फोन, कहा– बुलंदशहर मामले में लें कड़ा एक्शन


उद्धव ने लगाया योगी को फोन, कहा– बुलंदशहर मामले में लें कड़ा एक्शन

मुंबई: जिस समय में देश कोरोना वायरस महामारी के संकट से जूझ रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसी घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और कड़ा एक्शन लेने की अपील की। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में जब दो साधुओं समेत तीन लोगों की हत्या हुई थी, तब योगी आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे को फोन कर घटना पर चिंता व्यक्त की थी और दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन की अपील की थी।

मंगलवार को उद्धव ठाकरे ने जब योगी आदित्यनाथ को फोन किया, तब उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमें साथ मिलकर ऐसे मामलों में कड़ा एक्शन लेना चाहिए और राजनीति को इससे दूर रखना चाहिए। उद्धव की ओर से कहा गया कि जिस तरह हमने पालघर मामले के बाद कड़ा एक्शन लिया, आप भी उसी तरह कड़ा एक्शन लें।

उद्धव ठाकरे के अलावा शिवसेना सांसद संजय राउत ने मांग करते हुए कहा कि बुलंदशहर में साधुओं की हत्या के मामले को धार्मिक रंग नहीं देना चाहिए।

Exit mobile version