Site icon Buziness Bytes Hindi

अब बिना इंटरनेट के करे मनी ट्रांसफर , लॉन्च हुई बेस्ट UPI पेमेंट फैसिलिटी

बाजार:- आज के समय मे हर कोई तकनीकी से जुड़ा हुआ है और अब किसी भी सामान को खरीदने से पूर्व लोग उसका भुगतान कैश की जगह डिजिटल रूप से करते हैं। अब इसी डिजिटल पेमेंट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फीचर फोन के ज़रिए UPI पेमेंट फैसिलिटी के लिए 123PAY डेवलप किया है। इस एप को आम लोगों द्वारा ऑनलाइन लेन देन को आसान बनाने हेतु डेवलप किया गया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 मार्च को इस एप को लॉन्च करते हुए कहा था कि UPI123Pay के जरिए लोग फोन से UPI पेमेंट कर कसेंगे। पेमेंट के लिए लोगो के फोन में इंटरनेट जरूरी नहीं होगा. इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइन नंबर और बैंक अकाउंट को लिंक करना होगा। रिजर्व बैंक का कहना है कि इस तकनीकी के आने से गांव में डिजिटल क्रांति आएगी और गांव के लोग डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ेंगे। 
बैंक ने कहा गांव में अभी भी कई लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं और न वह इंटरनेट का इतना अधिक उपयोग करते हैं। लेकिन गांव के लोग फीचर फोन यूजर्स 4 टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे, जिसमें IVR (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस) नंबर पर कॉल करना, फीचर फोन में ऐप के ज़रिए, मिस्ड कॉल के ज़रिए और साउंड-बेस्ड पेमेंट शामिल हैं।
इस तकनीकी के माध्यम से आप रजिस्टर्ड फीचर फोन से IVR नंबर (080 4516 3666, 080 4516 3581, या 6366 200 200) पर कॉल करें और पेमेंट का टाइप चुनें जिसे आप करना चाहते हैं। इससे आप सभी प्रकार के पेमेंट कर सकते हैं। इस तकनीकी से मनी ट्रांसफर के लिए सबसे पहले उस व्यक्ति का नम्बर आपको दर्ज करना होगा जिसे आप पेमेंट करना चाहते हैं। उसके बाद आपको वह अमाउंट डालना होगा जितना आप अपने सामने वाले व्यक्ति को देने के इच्छुक हैं। उसके बाद आपको UPI पिन दर्ज करना होगा और आपका पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
Exit mobile version