अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ट्रेन की जानकारी

टेक्नोलॉजीअब व्हाट्सएप पर मिलेगी ट्रेन की जानकारी

Date:

तकनीकी:- सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल हर कोई करता है। वही यह अपने फीचर्स को आय दिन अपडेट करके अपने यूजर्स को आय दिन नया तोहफा देता है। अभी हाल ही में जहां व्हाट्सएप ने अपने यूजर को इमोजी और फिल्टर चैट का ऑप्शन दिया है। वही अब आप व्हाट्सएप के माध्यम से अब अपनी ट्रेन की लोकेशन का भी पता लगा सकते हैं। 
तो अगर आप अपने व्हाट्सएप के माध्यम से रियल टाइम ट्रेन देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बेहद आसान तरीके को अपनाना होगा। वॉट्सएप यूजर्स को यह सुविधा स्टार्टअप कंपनी Railofy की मदद से मिल रही है। इसके जरिए व्हाट्सएप यूजर्स आसानी दे ट्रेन की रियल टाइम लोकेशन टैप कर सकते हैं। 
रियल टाइम ट्रेन व्हाट्सएप पर देखने के लिए आपको 
सबसे पहले अपने मोबाइल में 9881193322 नंबर सेव करना होगा।
नंबर सेव करने के बाद अपने फोन में वॉट्सएप को ओपन करें।
वॉट्सएप ओपन करने के बाद सेव किए गए नंबर पर पीएनआर टाइप करके भेज दें।
पीएनआर नंबर भेजते ही आपको ट्रेन की डिटेल वॉट्सएप पर ही मिल जाएगी।
आपको कैटेगरी वाइज ऑप्शन दिया जाएगा. आप जो जानकारी जानना चाहते हैं उसका ऑप्शन चुनें।
आप चाहें तो वॉट्सएप के अलावा सीधे इस ऐप से भी ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
आपको इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना होगा।
प्ले स्टोर पर जाकर आप Railofy ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।
अकाउंट बनाने के बाद ऐप पर ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...