Site icon Buziness Bytes Hindi

Madrasas Survey Uttarakhand: उप्र के बाद अब उत्तराखंड में होगा निजी मदरसों का सर्वे

देहरादून। उप्र के बाद अब उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि अब उत्तराखंड में भी मदरसों के सर्वे की आश्यकता है। मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सीएम धामी से जब पूछा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की जांच की बात कही है, साथ ही बोर्ड मदरसों के सर्वे बात कह रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आती रही हैं, इसलिए उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे की आवश्यकता है।

बता दें कि हाल में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कह चुके हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की उप्र की तर्ज पर जांच की मांग की थी। जिसके बाद सीएम ने उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।

Exit mobile version