Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona Update: भारत में अब मिला कोरोना का सबसे खतरनाक वैरिएंट XBB.1.5

corona

चीन में कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमीक्रॉन के सब वैरिएंट BF 7 की भारत में इंट्री के बाद अब अमेरिका और ब्रिटेन में तबाही मचाने वाले नए वैरिएंट XBB.1.5 की भी भारत में इंट्री हो गयी है। इस नए वैरिएंट का पहला केस गुजरात में मिला है। यह वैरिएंट ओमीक्रॉन से भी खतरनाक बताया जा रहा है. कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट इस समय दुनिया के 34 देशों में फैल चूका है. अमेरिका में इस समय कोरोना के जितने भी मामले है उनमें से 40 प्रतिशत मामले XBB.1.5 के हैं.

अबतक का सबसे खतरनाक वैरिएंट

एक रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अबतक का सबसे खतरनाक वैरिएंट हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक XBB.1.5 सब वैरिएंट अमेरिका से ही निकला है जो सिंगापुर में मिले XBB वैरिएंट से लगभग 100 प्रतिशत तेजी से फैलता है। इस वैरिएंट ने अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों की नींद उड़ा दी है। इस वैरिएंट से ग्रसित कोरोना मरीज़ों की संख्या अस्पतालों में काफी तेज़ी से बढ़ रही है।

डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट का मिश्रण

रिपोर्ट के अनुसार टॉप वायरोलॉजिस्ट्स एरिक फेगल डिंग ने XBB.1.5 को ‘सुपर वैरिएंटएं ‘ बताया है। उन्होंने कहा कि XBB.1.5 वैरिएंट पूरी तरह से ओमिक्रॉन का एक रूप नहीं बताया है। उनके मुताबिक XBB.1.5 में कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट का मिश्रण है। रिपोर्ट के मुताबिक BQ.1 जितने लोगों को 26 दिन में संक्रमित कर रहा था XBB.1.5 उतने लोगों को 17 दिन में संक्रमित कर रहा है।

Exit mobile version