Site icon Buziness Bytes Hindi

श्रमिकों के लिए अब अगले 3 महीने का PF भी देगी सरकार


श्रमिकों के लिए अब अगले 3 महीने का PF भी देगी सरकार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए मंगलवार क 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया था। इस राहत पैकेज के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के ईपीएफ को लेकर घोषणा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “बिजनेस के वित्तीय तनाव को कम करने के लिए सरकार ने श्रमिकों के लिए ईपीएफ देने के फैसले को जारी रखेगी, जो 3 महीने तक 2,500 करोड़ रुपये की तरलता राहत प्रदान करेगी। इसका फायदा 3.67 लाख कंपनियों और 72.22 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।” उन्होंने बताया, “सरकार ने पहले मार्च, अप्रैल और मई के लिए ऐलान किया था, जिसको अब जुन, जुलाई और अगस्त में भी लागू रखा जाएगा।”

बता दें कि मार्च में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन महीने के लिए ईपीएफ भुगतान करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, “ईपीएफ की 24 प्रतिशत (12 प्रतिशत कर्मचारी और 12 प्रतिशत नियोक्ता) रकम अगले 3 महीने तक सरकार देगी। ये उन कंपनियों के लिए लागू होगा, जिनके कर्मचारियों की संख्या 100 तक है और जिसमें 90 प्रतिशत कर्मचारियों की औसत आमदनी 15000 प्रतिमाह है।”

Exit mobile version