Site icon Buziness Bytes Hindi

अब Paytm payment bank की डायरेक्टर का इस्तीफ़ा

paytm

पेटीएम की मुसीबतों का पहाड़ और ऊंचा होता जा रहा है. बुरे दौर में अब उसके डायरेक्टर भी उसका साथ छोड़ने लगे. जानकारी के मुताबिक कंपनी के एक डायरेक्टर ने पेटीएम पेमेंट बैंक से इस्तीफा दे दिया है. इस खबर को कंपनी की तरफ से से कंफर्म भी कर दिया गया है. कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के मुताबिक पेटीएम पेमेंट बैंक की डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने 1 फरवरी को अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया था. उनका इस्तीफ़ा केंद्रीय बैंक की तरफ से बैन किए जाने के कारण आया है.

Paytm इस संकट से निकलने के लिए लगातार हाथ पाँव मार रही है लेकिन मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. पिछले हफ्ते ही कंपनी ने अपने ई-कॉमर्स बिजनेस का भी बदलकर पेटीएम ई-कॉमर्स की जगह पाई प्लेटफॉर्म्स कर दिया. इसी के साथ ऑनलाइन रीटेल कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बिट्सिला का अधिग्रहण किया है. दरअसल Paytm में ये सब बदलाव आरबीआई के फैसले के बाद देखे जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा ही कि ग्राहकों का और केंद्रीय बैंक का भरोसा फिर से वापस पाने की वजह से आने वाले समय में Paytm द्वारा और भी परिवर्तन किये जा सकते हैं. एक सर्वे में जो अभी हाल में किया गया है, ये बात स्पष्ट रूप से सामने आयी है कि इस लोकप्रिय वॉलेट कंपनी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है. सर्वे में बताया गया है कि करीब 49 फीसदी छोटे दुकानदार पेटीएम को छोड़कर दूसरे एप से भुगतान करने को कह रहे हैं.

बता दें कि केंद्रीय बैंक नें जनवरी के आखरी सप्ताह में पेटीएम पेमेंट बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर बैन कर दिया गया था. इसके लिए RBI ने कंपनी को 29 फरवरी तक का समय दिया था. इससे पहले भारत सरकार ने Paytm के चीन से रिश्तों पर भी जांच बिठाई है.

Exit mobile version