अब नए चेहरों के साथ बनेगी SSR-Rhea की लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म

बॉलीवुडअब नए चेहरों के साथ बनेगी SSR-Rhea की लव स्टोरी पर बेस्ड...

Date:


अब नए चेहरों के साथ बनेगी SSR-Rhea की लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म

फिल्म ‘रॉम-कॉम’ और चेहरे के डायरेक्टर रूमी जाफरी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को साथ में लेकर फिल्म बनाने वाले थे। उन्होंने अभिनेता सुशांत की मौत के बाद इस बारे में बताया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि रूमी जाफरी इस फिल्म पर नए सिरे से दोबारा काम करने जा रहे हैं। वह इस फिल्म के लिए नया फेस ढूंढ रहे हैं।

हाल में ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें रिया चक्रवर्ती गायब नजर आईं थी जिसके बाद ये गॉस्पिस होने लगे थे क्या रिया चक्रवर्ती को सुशांत मामले के चलते फिल्म से हटा दिया गया है? जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्ममेकर्स ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती टेलेंटिड और प्यारी लड़की हैं और वह उनके साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूमी जाफरी ने कहा है कि रिया के साथ वह एक और फिल्म बनाने वाले थे। जिसमें वह रिया और सुशांत को लेकर लव स्टोरी बनाने वाले थे। लॉकडाउन के चलते काम रुक गया था। लेकिन सुशांत की मौत ने सबको हैरान कर दिया। शायद भगवान का कुछ और ही प्लान है।

अब रूमी जाफरी ने संकेत दिए हैं कि वह रिया चक्रवर्ती के साथ इस प्रोजेक्ट में नए हीरो को लेकर फिल्म बनाएंगे। रिया को वह दूसरा मौका देने वाले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related