अब बड़े हाउस में बैठेंगी सोनिया गाँधी, राज्यसभा के लिए कल करेंगी नामांकन

नेशनलअब बड़े हाउस में बैठेंगी सोनिया गाँधी, राज्यसभा के लिए कल करेंगी...

Date:

कांग्रेस पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस बार रायबरेली से कांग्रेस पार्टी किसी और को उम्मीदवार बनाएगी लेकिन सोनिया सियासत में ज़रूर रहेंगी। इस बार वो बड़े हाउस में बैठेंगी यानि सोनिया गाँधी को राज्यसभा भेजा जा रहा है। सोनिया गाँधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंचेंगी। आज राहुल गाँधी के साथ उन्होंने अपर हाउस के लिए नामांकन किया। बता दें कि सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य रही हैं। पहले वो अमेठी से लोकसभा सदस्य बनीं और फिर पड़ोस की रायबरेली संसदीय को संभाला।

कांग्रेस पार्टी ने आज राज्यसभा के लिए जिन 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उनमें सोनिया गाँधी के साथ अभिषेक मनु सिंघवी, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन का भी नाम है। कांग्रेस पार्टी ने पहले चार और फिर छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। दूसरी सूची में कर्नाटक से अजय माकन, सैयद नासिर हुसैन, जी.सी. चंद्रशेखर के नाम हैं। नासिर हुसैन और चंद्रशेखर वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। मध्य प्रदेश से स्थानीय नेता अशोक सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी तेलंगाना से और वरिष्ठ नेता एम अनिल कुमार यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाये गए हैं।

अभिषेक सिंघवी इस समय पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। अप्रैल में उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका भी कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...