Site icon Buziness Bytes Hindi

अब शूरा के हुए अरबाज़, तस्वीरें शोशल मीडिया पर वायरल

Now Shura's Arbaaz, pictures go viral on social media

अरबाज खान, वही सलमान खान के भाई, अरे वही मक्खी सिंह दबंग वाले, वो जो बॉलीवुड की सेंसेशन मलाइका अरोड़ा के शौहर हुआ करते थे अब शूरा खान के पति बन गए हैं, दोनों का धूमधाम से निकाह हो गया और अब इस मौके की तस्वीरें भी सामने आ गयी हैं जिनमें नया शादी शुदा जोड़ा फ्लॉवर लुक में बड़ा शानदार लग रहा है.

बहन अर्पिता खान के घर आयोजित यह समारोह बेहद सादगी से आयोजित किया गया। शादी में बेहद खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। इसके साथ ही 56 साल के एक्टर ने अपने से 15 साल छोटी शूरा के साथ ज़िन्दगी बिताने की कसम खा ली. शादी में अरबाज़ के साहबज़ादे अरहान भी शामिल हुए मगर मलाइका अरोड़ा ने दूरी बनाये रखी। सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें अरबाज़ ने शेयर की हैं। मैचिंग आउटफिट में अरबाज और शूरा पेस्टल कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं. एक फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिया है.

अरबाज ने फ्लोरल प्रिंट सूट पहना था, वहीं शूरा ने भी फ्लोरल लहंगा पहना था. तस्वीरों के साथ अरबाज ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने प्रियजनों की मौजूदगी में, मैं और मेरा इस दिन से जीवन भर प्यार और साथ की शुरुआत करते हैं! हमारे इस विशेष अवसर पर हमें आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है!’ इस मौके पर अरहान ब्लैक सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने अपनी नई मां के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. अरबाज़ की शादी में भाई सलमान, सोहेल समेत अरबाज और शौरा का पूरा परिवार और रवीना टंडन, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा, यूलिया वंतूर, बाबा सिद्दीकी, फराह खान जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए।

Exit mobile version