Site icon Buziness Bytes Hindi

अब शार्दुल को लगी चोट, टीम की चिंता बढ़ी

Now Shardul got injured, the team's concern increased

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को पहले टेस्ट में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, दूसरे टेस्ट से पहले मिले दो दिनों का सदुपयोग करने के लिए टीम इंडिया ने अपना नेट सेशन शुरू कर दिया क्योंकि पहला टेस्ट तीन दिन में ही समाप्त हो गया था. अब खबर आ रही है कि भारतीय स्क्वाड का एक और गेंदबाज़ नेट प्रेक्टिस के दौरान घायल हो गया है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं शार्दुल ठाकुर हैं जो पहले टेस्ट में कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके थे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। शार्दुल ठाकुर उस समय बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तभी उन्हें एक गेंद आकर उनके कंधे पर लगी जिसके बाद वो दर्द से कराह उठे। उसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया , उन्हें आइस पैक बांधे देखा गया. शार्दुल की चोट कितनी गंभीर है अभी इसपर टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शामी चोट के कारण पहले ही श्रंखला से बाहर हो गए थे और अब शार्दुल की चोट ने टीम की चिंता बढ़ाई है। शार्दुल एक बैटिंग आल राउंडर का टीम में स्थान भरते हैं जो तेज़ गेंदबाज़ी बुमराह और सिराज की मदद करते हैं, हालाँकि सेंचुरियन टेस्ट में वो टीम की या फिर बुमराह-सिराज की कोई ख़ास मदद नहीं कर पाए.

टीम इंडिया के खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार चोट से जूझ रहे हैं. मोहम्मद शमी पहले बाहर हुए फिर पीठ में दिक्कत के कारण रवींद्र जडेजा पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए और अब केपटाउन टेस्ट में शार्दुल के खेलने पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. भारत को साउथ अफ्रीका में अपना सम्मान बचाने के लिए केपटाउन टेस्ट को जीतना बहुत ज़रूरी है और साउथ अफ्रीका की पिचों और कंडीशंस को देखते हुए तेज़ गेंदबाज़ों का सबसे अहम् रोल रहता है। अब देखना है कि शार्दुल की चोट कितनी बड़ी है, हालाँकि तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान को शामी के रिप्लेसमेंट के रूप में भेज दिया गया है.

Exit mobile version