लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर अब सलमान के पिता सलीम को धमकी

एंटरटेनमेंटलॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर अब सलमान के पिता सलीम को धमकी

Date:

अभिनेता सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान को मुंबई के बांद्रा इलाके में बुर्का पहने एक पुरुष और एक महिला ने कथित तौर पर जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकी दी। जोड़े ने सलीम खान से कहा “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब सलीम खान बुधवार को सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड पर बैठे थे, यह घटना उस समय हुई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वो सलीम खान से सिर्फ मजाक कर रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति और बुर्का पहने एक महिला ने सलीम खान को बैंडस्टैंड पर बैठे देख यू-टर्न लिया और उनके पास पहुंचकर कहा ‘क्या मैं लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं?’ ये धमकी देकर दोनों दोनों वहां से चले गए। बाद में सलीम खान की सिक्योरिटी टीम ने बुधवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि कहा कि मामले की जांच शरू कर दी है और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान उन लोगों ने बताया कि वो तो सिर्फ मजाक कर रहे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...