अब RSS को संघ परिवार नहीं कहेंगे राहुल

फीचर्डअब RSS को संघ परिवार नहीं कहेंगे राहुल

Date:


अब RSS को संघ परिवार नहीं कहेंगे राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आज कहा है कि वह RSS को अब संघ परिवार नहीं कहेंगे. राहुल गांधी के अनुसार परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है, जो आरएसएस में नहीं है.

राहुल का ट्वीट
वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है, अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूंगा!’

ननों से बदसलूकी का उठाया मामला
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, ‘केरल के ननों पर यूपी में हमला संघ परिवार द्वारा एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने और अल्पसंख्यकों को रौंदने के लिए चलाए गए दुष्प्रचार का परिणाम है, एक राष्ट्र के रूप में आत्मनिरीक्षण करने और ऐसी विभाजनकारी ताकतों को हराने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने का समय आ गया है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related