एकता कपूर ने कुछ दिन पहले ही अपने अपकमिंग शो ‘नागिन 5’ की घोषणा की थी। इसी के साथ एकता कपूर ने ये भी बताया कि चौथे सीजन को धमाकेदार तरीके से अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। लॉकडाउन के खत्म होते ही निया शर्मा और विजेन्द्र कुमेरिया नागिन 4 के क्लाइमेक्स की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। बात की जाए ‘नागिन 5’ की तो जब से इसकी घोषणा हुई है तब से हर कोई इसकी स्टारकास्ट को जानने के लिए बेकरार है। बीते सोमवार को ही इस शो का पहला लुक हमारे हाथ लगा था। ‘नागिन 5’ के पहले लुक को देखने के बाद फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
अभी तक मेकर्स ने इस शो की स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, लेकिन अफवाहें उड़ रही हैं कि पांचवे सीजन में ‘बिग बॉस 12’ की विजेता दीपिका कक्कड़ नागिन के रुप में नजर आ सकती हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स काफी लम्बे समय से दीपिका कक्कड़ से बात कर रहे हैं और उन्हें इस फ्रेन्चाइजी के साथ जोड़ना चाहते हैं।

