अब कारसेवा हुई तो गोली नहीं फूल बरसेंगेः योगी

उत्तर प्रदेशअब कारसेवा हुई तो गोली नहीं फूल बरसेंगेः योगी

Date:


अब कारसेवा हुई तो गोली नहीं फूल बरसेंगेः योगी

  • सीएम ने कहा, कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले आज झुके हुए हैं

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव समारोह आयोजित किया गया। देशवासियों को पंचम दीपोत्सव की बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 2017 से जारी दीपोत्सव कार्यक्रम दुनिया का एक विशिष्ट आयोजन बन गया है। आज पंचम दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 31 साल पहले राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज झुके हुए हैं। सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ साल और ऐसे ही चला तो पूरा खानदान कारसेवा करने के लिये खड़ा हो जायेगा।

Read also: उप्र : वनटांगियों के गांव में योगी बाबा के नाम से जलता दीपक

अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। अगर अगली कारसेवा होगी, तो रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर गोली की बजाये पुष्पों की वर्षा होगी। सबको जोड़ने वाले श्रीराम की यही ताकत है। योगी ने गरजते हुए कहा कि 2023 तक राम मंदिर का निर्माण रोकने की ताकत किसी में नहीं है। अयोध्या नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में विश्व में छायेगी। 5 वीं बार राम के राज्याभिषेक करने वाले सीएम योगी ने यह सौभाग्य पाकर खुद को अभिभूत बताया।

सीएम योगी ने पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश का जो पैसा कब्रिस्तान बनाने में लगता था वह अब धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने में लग रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किये जाने के साथ प्रदेश के 500 मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में नेताओं के आगमन की ओर इशारा करते हुए कहा कि छदम वेश धारण कर अनेक लोग यहां आयेंगे मगर हमें सिर्फ अयोध्या के विकास के लिये आगे बढ़ना होगा। राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ अयोध्या पूरी दुनिया को आकर्षित करेगी।

Read also: कांग्रेस ने योगी की मंत्रिपरिषद में एक भी महिला न होने पर उठाए सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि राम विश्व संस्कृति के नायक हैं और दीपोत्सव भारत की गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। दीपोत्सव के आयोजन में 12 लाख दीप जलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2030 तक अयोध्या देश का सबसे बडी पर्यटक नगरी बनेगी और प्रतिवर्ष 5 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुचेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related