Site icon Buziness Bytes Hindi

अब कैसे भरेगा उज्वला का सिलेंडर, फिर से बढ़े गैस के दाम

बाजार:- महंगाई ऐसे ही आम आदमी की कमर तोड़े हुए हैं हर कोई महंगाई से तहिमाम कर रहा है कि आज अचानक से फिर आम आदमी की जेब पर मंहगाई की गाज गिरी है और कॉमर्शियल से लेकर घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। आज रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) की कीमतों में में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले 7 मई को गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे।
घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आए इस उछाल के बाद अब सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के ऊपर पहुँच गए हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली और मुंबई में 1003 रुपये के करीब है. कोलकाता में 1029 रुपये , चेन्नई में 1018.5 रुपये का हो गया है।

 

Exit mobile version