Site icon Buziness Bytes Hindi

अब HDFC होम लोन हुआ महंगा, बढ़ी ब्याज दर

व्यापार:- एक ओर देश महंगाई से तहिमाम कर रहा है वही दूसरी तरफ आरबीआई ने इसपर लगाम कसने हेतु रेपो रेट बढ़ा दी है। अब इसी बीच घर खरीदने के लिए होम लोन की सर्विस देने वाली बैंक HDFC ने होम लोन की ब्याज दर में इजाफा किया है। इस बात की जानकारी देते हुए HDFC लिमिटेड ने कहा है कि यह ब्याज दर 9 मई से कस्टमर के लिए प्रभावी होगी HDFC ने ब्याज दर में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
वही अगर हम नए कर्जदारों के लिए ब्याज दर में हुई बढ़ोत्तरी की बात करें तो यह संशोधित दरें उनकी साख एवं ऋण राशि के आधार पर सात फीसदी से लेकर 7.45 फीसदी के बीच हैं। जिसका मौजूदा दायरा 6.70 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी है। इसके अलावा अभी मौजूदा में HDFC होम लोन की ब्याज में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
जानकारी के लिए बता दें जब से आरबीआई ने अपनी रेपो रेट में वृद्धि की है लगातार बैक अपने ब्याज दर को बढ़ा रही है। इस समय HDFC से पूर्व आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की है।
Exit mobile version