गाजियाबाद वायरल वीडियो मामले में अब स्वरा भास्कर पर FIR

बॉलीवुडगाजियाबाद वायरल वीडियो मामले में अब स्वरा भास्कर पर FIR

Date:


गाजियाबाद वायरल वीडियो मामले में अब स्वरा भास्कर पर FIR

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट से जुड़े वायरल वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर, ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ पुलिस स्टेशन तिलक मार्ग में शिकायत दर्ज की है।

यह शिकायत दिल्ली के तिलग मार्ग थाने में कराई गई है। इनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं कि इन सभी ने बुजुर्ग के साथ पिटाई के मामले में भड़काऊ ट्वीट किए थे। एडवोकेट अमित आचार्य द्वारा ये शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read also: दुनिया में कोरोना से अबतक 38.30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

बता दें कि यूपी के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक बुजुर्ग की पिटाई की जा रही थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related