Site icon Buziness Bytes Hindi

अब पार्लियामेंट पर जाकर बैठेंगे किसानः राकेश टिकैत


अब पार्लियामेंट पर जाकर बैठेंगे किसानः राकेश टिकैत

नई दिल्ली। यूपी-दिल्ली-गाजीपुर बाॅर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने अब नेशनल हाईवे 24 पर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली जाने वाली सर्विस लेन को खोल दिया है। काफी समय से रास्ता बंद होने के कारण परेशान चल रहे लोगों को सर्विस लेन खोले जाने से राहत मिलेगी। वहीं राकेश टिकैत ने सब कुछ खोलने के बाद पार्लियामेंट पर जाकर बैठने का ऐलान किया है।

Read also: तालिबान के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं राकेश टिकैत: भानु

केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यूपी -दिल्ली -गाजीपुर बार्डर पर कब्जा किया हुआ था। इसकी वजह से लोग यहां से गुजर नहीं पा रहे थे और दिल्ली-गाजियाबाद आने-जाने के लिये उन्हें लंबा रास्ता लेना पड़ता था। इसी रास्ते को किसानों ने सबसे पहले रोका था। किसानों द्वारा सड़कों पर कब्जा किये जाने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल है। आज एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने किसान संयुक्त मोर्चा को जमकर लताड़ भी लगायी थी।

बदलते हालात के मद्देनजर अब किसानों ने यूपी-गाजीपुर बाूर्डर नेशनल हाईवे 24 पर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली जाने वाली सर्विस लेन को खोल दिया है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के रूख को देखते हुए किसानों खुद ही रास्ता खोला है।

Read also: किसानों के समर्थन से सफल हुआ भारत बंद: राकेश टिकैत

वहीं राकेश टिकैत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हां, हम बार्डर से सबकुछ हटा लेंगे। इसके बाद दिल्ली में पार्लियामेंट पर जाकर बैठेंगे जहां यह काले कानून बनाये गये हैं। वहीं किसान सर्विस रोड पर लगाये गये टैंटो को हटाने का काम तेजी के साथ कर रहे हैं।

Exit mobile version