Site icon Buziness Bytes Hindi

अब बढेगा रोजगार, निर्मला सीतारमण ने भारत मे अमेरिकी यूनिवर्सिटी को कैम्पस खोलने का दिया न्योता

Business: भारतीय शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार आय दिन प्रयासरत रहती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार शिक्षा को पश्चिमी शिक्षा से जोड़ने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। अब इस बीच निर्मला सीतारमण ने 14 अमेरिकी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय को भारत के गांधीनगर स्थित वित्तीय सेवा केंद्र से जुड़ने का न्योता दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की इस पहल से न सिर्फ भारत की शिक्षा बेहतर बनेगी बल्कि भारत और विदेश की शिक्षा प्रणाली के जरिए दो देशों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

बता दें वित्तीय सेवा क्षेत्र में कुशल संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2022- 2023 के बजट के तहत गांधीनगर में विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। निर्मला सीतारमण ने इन विश्व विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी देते हुए कहा यह विदेशी सुविधाओं से लैस होंगे इन विश्व विद्यालयों में कोई भी घरेलू नियम लागू नहीं होगा।

निर्मला सीतारमण ने कहा है कि उन्होंने IFSC की ताकत को आंकते हुए इस बजट की घोषणा की है। जिससे गिफ्ट सिटी में अब बेहतर शिक्षा संस्थान स्थपित किए जाएंगे और वित्तीय प्रबंधन, प्रौद्योगीकी , विज्ञान, फिटनेस के बेहतर आयाम स्थापित होंगे। वही IFSC से अमेरिका के विश्व विद्यालयों को उम्दा लाभ होगा। इससे भारतीय छात्रों के लिए न सिर्फ बेहतर शिक्षा के आयाम स्थापित होंगे बल्कि उनके लिए रोजगार के रास्ते भी खुल जाएंगे।

Exit mobile version