Site icon Buziness Bytes Hindi

पंजाब के बाद कांग्रेस राजस्थान में सचिन पायलट और CM गहलोत के बीच की दूरियां खत्म करेगी


पंजाब के बाद कांग्रेस राजस्थान में सचिन पायलट और CM गहलोत के बीच की दूरियां खत्म करेगी

पंजाब Chief Minister और सिद्धू के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने के बाद Congress अब Rajasthan में जारी टकराव को थामने की कोशिश में लग गई है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए Congress के महासचिव वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन कल रात Jaipur पहुंचे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार Gehlot Cabinet में अगले हफ्ते अहम फेरबदल हो सकता है।

इस बीच पार्टी में बड़ी संख्या में राजनीतिक नियुक्तियां भी हो सकती हैं। गौरतलब है कि वेणुगोपाल और माकन, सोनिया गांधी का संदेश लेकर Jaipur पहुंचे हैं। Jaipur पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने CM गहलोत के साथ Cabinet विस्तार और नियुक्तियों को लेकर चर्चा की। वही सूत्रों से खबर मिली है की रविवार को सुबह एक बार फिर तीनों नेताओं के बीच बैठक होगी ।

Rajasthan Chief Minister की इस बैठक में उन विधायकों के नामों पर चर्चा होगी जिन्हें सत्ता में मंत्री के तौर पर भागीदारी दी जानी है। गौरतलब है कि रविवार को विधायकों और प्रदेश Congress Committee के पदाधिकारियों की बैठक में अजय माकन और कैसी वेणुगोपाल भी मौजूद होंगे। वहीं, इससे पहले माकन और वेणुगोपाल पायलट के साथ Delhi में बैठक कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में अंदरूनी कलह को थामने के बाद अब सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का पूरा फोकस Rajasthan पर है।

पंजाब के बाद अब कांग्रेस का लक्ष्य है राजस्थान में सियासी तूफान को थामना

दरअसल पिछले साल Sachin Pilot के खेमे की बागवत को थामने के लिए प्रियंका गांधी ने पहल की थी। सूत्र बताते हैं कि तब Pilot समर्थकों को सत्ता और संगठन में महत्व देने का वादा किया गया था। वादा पूरा करने को लेकर पायलट लगातार आलाकमान पर दबाव बना रहे थे। अब सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद CM Ashok Gehlot मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में पायलट समर्थकों को स्थान देने को तैयार हो गए हैं।

राहुल ने सरकार पर साधा निशाना: रीढ़ गायब होने का गजब मामला है

Exit mobile version