अब दिशा सालियान से जुड़े राज खंगाल रही है सीबीआई की टीम

बॉलीवुडअब दिशा सालियान से जुड़े राज खंगाल रही है सीबीआई की टीम

Date:


अब दिशा सालियान से जुड़े राज खंगाल रही है सीबीआई की टीम

अब दिशा सालियानइस समय पूरे देश भर की नजर सीबीआई की टीम पर ही टिकी हुई है। पिछले दो हफ्ते से सीबीआई टीम सुशांत सिंह राजपूत निधन केस की छानबीन कर रही है और अब तक कई ऐसी बातें सामने निकलकर आई है, जिससे साफ हो चुका है कि दाल में कुछ ना कुछ काला तो जरुर है। वहीं समय-समय पर सुशांत सिंह राजपूत निधन केस को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार इस बात की मांग कर रहे है कि सीबीआई दिशा सालियान के निधन केस की भी जांच कर करें। लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के तार दिशा सालियान संग ही जुड़े हुए है।

सुशांत सिंह राजपूत के इन्हीं फैंस के लिए अब अच्छी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी की मानें तो सीबीआई ने दिशा सालियान निधन केस को भी खंगालना शुरु कर दिया है। सुनने में आ रहा है कि जल्द ही सीबीआई बंटी सचदेवा को पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। दरअसल दिशा सालियान कॉर्नरस्टोन नाम की एंजेसी में काम करती थी, जिसे बंटी सचदेवा ही चलाते है। बहुत कम लोग ही जानते है कि बंटी सचदेवा सलमान खान के परिवार के करीबी है। जी हां बंटी सचदेवा की बहन सीमा के साथ ही सलमान खान के भाई सोहेल की शादी हुई है।

वहीं बात की जाए कॉर्नरस्टोन की तो यहां पर उदय सिंह गौरी नाम का एक शख्स भी काम करता है। उदय सिंह गौरी ने बीते 13 जून को एक फिल्म के सिलसिले में सुशांत की बात रमेश तौरानी और निखिल आडवाणी से करवाई थी। ऐसे में अब सीबीआई उदय सिंह गौरी को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...