Site icon Buziness Bytes Hindi

अब अर्शी खान ने साधा कंगना पर निशाना, पूछा फेमिनिज्म का मतलब


अब अर्शी खान ने साधा कंगना पर निशाना, पूछा फेमिनिज्म का मतलब

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बड़बोली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विवादित बयानों से पूरे बॉलीवुड से बैर मोल ले लिया है| कंगना के विवादित बयानों पर अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है| उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कंगना रनौत के हालिया बयानों पर भड़कती नजर आ रही हैं और फेमिनिज्म के मतलब पूछ रही हैं|

अर्शी खान, कंगना रनौत को लेकर वीडियो में कहती दिख रही हैं: “कंगना रनौत तुम बात करती हो औरतों के सम्मान की. फेमिनिज्म की. तुम्हें फेमिनिज्म का एफ भी पता है| तुम हमेशा अपनी इज्जत की बात करती हो जब किसी और औरत की बात आती है या किसी दूसरे आर्टिस्ट की बात होती है तब तुम उसे बी क्लास अभिनेत्री, सी कैटिगरी, सॉफ्ट पॉर्न बोल देती हो| अगर कोई तुम्हें हरामखोर बोल दे तो तुम बीजेपी को ले आती हो| तुम्हें वाई कैटिगरी की सिक्योरिटी मिल जाती है. जैसे तुम्हारे समर्थक हैं वैसे वाहियात समर्थक मैंने आज तक नहीं देखे|”

अर्शी खान वीडियो में आगे कहती दिख रही हैं: “तुमने कभी अपने समर्थकों से कहा कि किसी को धमकी देने से अच्छा है कि उनकी इज्जत करो| जिस तरह की तुम बात करती हो कि लोग तुम्हारे व्यूज का समर्थन करें, ये इस देश में नहीं होता. इस देश में सभी के लिए फ्रीडम ऑफ स्पीच है| तुम कहती हो कि तुम्हें ड्रग दिया गया तो आज तक उस ड्रग डीलर का नाम क्यों नहीं बताया| अगर तुम आदित्य ठाकरे पर निशाना साधती हो तो उसे साबित करो| कंगना अब तुम चुप रहो| अब ये सब मत करो| सभी को बात समझ आ चुकी है. तुम्हारा ये पॉलिटिकल एजेंडा है|”

Exit mobile version