नोवाक जोकोविच ने छठी बार जीता विंबलडन का खिताब

फीचर्डनोवाक जोकोविच ने छठी बार जीता विंबलडन का खिताब

Date:


नोवाक जोकोविच ने छठी बार जीता विंबलडन का खिताब

लंदन: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन फाइनल में इटली के माटेयो बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर छठी बार विंबलडन का खिताब जीता है. इस जीत के साथ वह पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने में संयुक्त रूप से नंबर वन बन गए हैं. अब रोजर फेडरर और राफेल नडाल की तरह उनके नाम भी 20 ग्रैंडस्लैम खिताब हो गए हैं. जोकोविच ने इससे पहले फ्रेंच ओपन भी जीता था. नंबर वन पुरुष टेनिस खिलाड़ी जोकोविच इस जीत के साथ ही कैलेंडर ग्रैंडस्लैम के भी करीब पहुंच गए. अगर वे यूएस ओपन जीत लेते हैं तो 1969 के पहले खिलाड़ी होंगे जो एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतेंगे.

बेरेटिनी ने शुरू में काफी गलतियां की जिसका फायदा उठाकर जोकोविच ने शुरू में ही उनकी सर्विस तोड़ दी. इसके बाद जब जोकोविच 5-2 से आगे थे तब बेरेटिनी ने सेट पॉइंट बचाया. इटली के इस खिलाड़ी ने दर्शकों के समर्थन के बीच अगले गेम में अपनी सर्विस बचाई और फिर ब्रेक पॉइंट लेकर मैच को टाईब्रेकर की तरफ बढ़ा दिया. बेरेटिनी ने टाईब्रेकर में शुरू में ही 3-0 की बढ़त बनाई. अपना 30वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहे जोकोविच ने बराबरी की लेकिन बेरेटिनी ने जल्द ही दो सेट पॉइंट हासिल कर लिए. उन्होंने ऐस जमाकर पहले सेट पॉइंट पर यह सेट अपने नाम किया जो एक घंटे 10 मिनट तक चला.

जोकोविच ने दूसरे सेट में भी बेरेटिनी को वापसी का मौका दिया. सर्बियाई खिलाड़ी ने एक समय 4-0 से बढ़त बना रखी थी लेकिन 5-2 पर अपनी सर्विस पर सेट जीतने में नाकाम रहे. जोकोविच ने 5-3 के स्कोर पर तीन सेट पॉइंट गंवाये लेकिन अगले गेम में आसानी से अपनी सर्विस पर अंक बनाकर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर किया.

तीसरे सेट के तीसरे गेम में जोकोविच ने बेरेटिनी की सविस तोड़कर 2-1 से बढ़त बनाई और इसके बाद अपनी सर्विस बचाए रखी. उन्होंने छठे गेम में दो ब्रेक पॉइंट बचाए. बेरेटिनी का फोरहैंड बाहर जाने से उन्होंने दूसरे सेट पॉइंट पर मैच में बढ़त हासिल की. शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने चौथे सेट में बेरेटिनी के डबल फॉल्ट का फायदा उठाकर 4-3 की बढ़त बनाई और फिर अंतिम गेम में ब्रेक पॉइंट हासिल किया.

अब नोवाक जोकोविच के पास पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. यूएस ओपन के जरिए वह यह कमाल कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...