Site icon Buziness Bytes Hindi

कुख्यात अंडरवर्ल्ड ड्रग सरगना पहुंचा भारत, Sri Lanka ने जताई चिंता

Sri Lanka

चेन्नई। कुख्यात अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर, ड्रग सरगना कांजीपानी इमरान भारत पहुंच गया। वह श्रीलंका से भागकर आया है। उसे पिछले 20 दिसंबर 2022 को जमानत पर छोड़ा गया था। उसके फरार होने पर श्रीलंका सरकार ने खुफिया एजेंसियों से चिंता जताई।

दुबई से किया था गिरफ्तार

हत्या और आपराधिक मामलों सहित विभिन्न अपराधों को लेकर श्रीलंकाई अधिकारियों ने ड्रग माफिया को 2019 में दुबई में गिरफ्तार गया था। इसके बाद उसे श्रीलंका लाया गया था। इसके बाद से वह हिरासत में था। पिछले 20 दिसंबर 2022 को उसे एक स्थानीय अदालत ने जमानत पर रिहा किया था। दो जमानत के लिए उसने मुद्रा में पांच-पांच मिलियन का भुगतान किया था।

श्रीलंकाई पुलिस ने पिछले सप्ताह कहा कि इमरान रिहा होने के बाद भारत के तमिलनाडु के रामेश्वरम में भाग गया। प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धने ने कहा कि इमरान के भारत भाग जाने से श्रीलंका खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

गुणवर्धने ने कहा कि ईस्टर संडे के हमले के बाद श्रीलंका के खुफिया नेटवर्क को इसी तरह की चिंता सता रही है। आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों के 2019 के हमले के बाद खुफिया नेटवर्क निष्क्रिय था। इसको लेकर भारतीय एजेंसी द्वारा भी श्रीलंका को सतर्क किया गया था।

Exit mobile version