Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस को आईटी विभाग से मिला 1800 करोड़ रूपये का नोटिस

ajay makan

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे दौर का नामांकन शुरू हो चूका है और इधर विभाग कांग्रेस पार्टी को नोटिस पर नोटिस भेजता जा रहा है, वो भी हज़ारों करोड़ की वसूली और जुर्माने के. आयकर विभाग पहले भी 130 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस जारी किया था और कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज़ कर दिए बल्कि पार्टी के चार एकाउंट्स से पैसा भी ट्रांसफर करवा लिया। अब कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 1800 करोड़ रूपये की वसूली का नोटिस थमाया है. कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग के इस नोटिस को भाजपा का तक टेररिज़्म बताया है।

कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं. इसी के साथ कांग्रेस पार्टी की तरफ से सभी प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों को पत्र लिखकर टैक्स टेररिज़्म के खिलाफ शनिवार और रविवार को ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन करने को कहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि भाजपा को 42000 करोड़ रूपये की unaccounted मानी मिली हुई है ऐसे में आयकर विभाग को वो दिखाई नहीं दे रहा है, उसे भाजपा से 4,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली करनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के एक्स हैंडल पर #BJPTaxTerrorism से राहुल गाँधी का 15 मार्च के वीडियो की एक क्लिप शेयर की गयी है जिसमें राहुल गाँधी कह रहे है इन इस्टीटूशन को ये सोचना चाहिए कि कभी न कभी तो भाजपा की सरकार जाएगी और तब इनपर कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि फिर कभी कोई ऐसा नहीं कर पायेगा, ये मैं गारंटी देता हूँ।

Exit mobile version