Site icon Buziness Bytes Hindi

फोटो शूट के लिए है ये परफेक्ट जगहें , आपकी तस्वीरें धूम मचा सकती हैं


फोटो शूट के लिए है ये परफेक्ट जगहें , आपकी तस्वीरें  धूम मचा सकती हैं

हम जब कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के फोटोज व वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। ऐसे में हम तलाश भी ऐसी ही जगहों की करते हैं, जहां हमारी तस्वीरें सबसे अलग और काफी अच्छी आ सके। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

नाहरगढ़ किला

Image Source: Google

नाहरगढ़ किला घूमने और तस्वीरें क्लिक करवाने के लिहाज से बेहद सही जगह मानी जाती है। ये किला राजस्थान में जयपुर के बाहरी इलाके में अरावली पहाड़ियों के किनारे पर स्थित है। इन जगहों पर आप खूबसूरत वीडियो बना सकते हैं और कई प्यारी तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।

शिमला

Image Source: Google

 शिमला में आप मॉल रोड चर्च के पास तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं। यहां खूबसूरत वादियों के बीच शानदार तस्वीरें आती हैं। साथ ही शिमला के पास स्थित कुफरी भी फोटो क्लिक करवाने के लिए अच्छी जगह है। यहां आप घुड़सवारी, याक और जिप पर अपनी फोटो क्लिक करवा सकते हैं। 

चंडीगढ़

Image by David Mark from Pixabay 

चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है, जिसे बड़े ही तरीके से बसाया गया है। ये शहर अपनी सफाई की वजह से भी जाना जाता है। आप झील किनारे बैठकर शांति के पल बिता सकते हैं, यहां आप प्यारी तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं। साथ ही यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। 

देवप्रयाग

Image Source: Google

 उत्तराखंड का ये छोटा सा शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आपको भागीरथी और अलकनंदा नदी का संगम देखने को मिल जाएगा। यहां फोटो क्लिक करवाने के लिए भी काफी जगह आपको मिल जाएंगी। 

Exit mobile version