आदिपुरुष ही नहीं बल्कि प्रभास की इन फिल्मों को भी दर्शको ने कर दिया था रिजेक्ट

एंटरटेनमेंटआदिपुरुष ही नहीं बल्कि प्रभास की इन फिल्मों को भी दर्शको ने...

Date:

प्रभास साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं। हालांकि, उनका दबदबा सिर्फ साउथ सिनेमा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 2015 में आई फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास का स्टारडम कई गुना बढ़ गया। इसके बाद साल 2017 में बाहुबली 2 ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इसके साथ ही मेकर्स ने भारी भरकम फीस देकर प्रभास को अपनी फिल्म में हीरो के तौर पर साइन किया था। जहां बाहुबली के लिए प्रभास ने 25 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. वहीं आदिपुरुष के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की थी. इसके साथ ही उनकी गिनती भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में होने लगी है.

हालांकि, ऐसी कई फिल्में हैं जो प्रभास को इतनी बड़ी फीस देने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। हाल ही में रिलीज हुई आदिपुरुष को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रभास की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। तो चलिए आज हम आपको प्रभास की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं-

आदि पुरुष

आदिपुरुष एक ऐसी फिल्म है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका में नजर आए और कृति सेनन ने माता सीता की भूमिका निभाई. इस फिल्म के लिए प्रभास ने 100 करोड़ रुपये की फीस ली थी. लेकिन जब ये फिल्म दर्शकों के सामने आई तो दर्शकों ने इस फिल्म को नापसंद कर दिया . फिल्म के वीएफएक्स से लेकर डायलॉग्स तक लोगों को कुछ भी पसंद नहीं आए. वही अगर बात प्रभास की एक्टिंग की करे तो वो भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी काफी मुश्किल हो रहा है.

राधेश्याम

प्रभास की फिल्म राधे श्याम पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. इस फिल्म के लिए प्रभास से मोटी फीस भी ली गई थी। करीब 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। ये एक महंगी बजट की फिल्म थी. लेकिन ये फिल्म अपना बजट निकालने में भी कामियाब नही हो पाई थी. इस फिल्म में प्रभास की एक्टिंग में भी कोई दम नही दिखा था. फिल्म ने विश्व स्तर पर केवल 148 करोड़ रुपये की कमाई की थी ।

साहो

प्रभास की साहो फिल्म 2019 के अगस्त महीने में रिलीज हुई थी. चूंकि, ये फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद आई थी. इसलिए इस फिल्म को लेकरसभी बहुत उत्साहित थे . मेकर्स और फैंस दोनों को उम्मीद थी कि इस फिल्म में एक बार फिर प्रभास का जादू देखने को मिलेगा. शायद यही वजह रही कि जब ये फिल्म रिलीज हुई तो तुरंत तो चली लेकिन बाद में ये ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने दुनिया भर में केवल 453 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह साहो फिल्म प्रभास की फ्लॉप लिस्ट फिल्म में शामिल हो गई।

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद भी प्रभास ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। अब ये फिल्म रिलीज के बाद कुछ कमाल कर पाती है या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...