मुगल नहीं, हमारे नायक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं

मेरठ रीजनमुगल नहीं, हमारे नायक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं

Date:


मुगल नहीं, हमारे नायक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं

  • सीएम योगी ने बदला आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम
  • अब छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जायेगा म्यूजियम

लखनऊ। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर शाम आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम करने का ऐलान करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है।

गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सीएम योगी ने आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज करने के आदेश देते हुए प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार को इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

सीएम ने अधिकारियों को आदेश देते हुए म्यूजियम में आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।

म्यूजियम में दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का वैभव
यूपी सरकार ने इस म्यूजियम के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव को सारी दुनिया में प्रसारित करने का लक्ष्य बनाया है। सरकार ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से म्यूजियम में मराठा साम्राज्य के कालखंड की तमाम चीजों का प्रदर्शित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगरा में बनने वाले इस संग्रहालय में मुगलकालीन वस्तुओं और दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज के कालखंड से जुड़ी चीजें भी इस संग्रहालय का हिस्सा होंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...