कोरोना नहीं, अपनी हार के डर से चुनाव टालना चाहती है भाजपा

उत्तराखंडकोरोना नहीं, अपनी हार के डर से चुनाव टालना चाहती है भाजपा

Date:


कोरोना नहीं, अपनी हार के डर से चुनाव टालना चाहती है भाजपा

  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कोरोना के नाम पर बहाने बना रही भाजपा

देहरादून। आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। कोरोना के नाम पर तरह-तरह के बहाने बनाकर भाजपा चुनाव टालना चाहती है। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को किसी भी कीमत पर टलने नहीं दिया जाएगा।

Read also: चुनाव से पहले भाजपा ने उत्तराखंड में विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संभाली हुई है। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा पर हरीश रावत लगातार हमलावर हैं। लेकिन उत्तराखंड सहित देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए चुनाव आगे बढ़ने की संभावना बलवती हो रही हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री इन संभावनाओं के पीछे भाजपा की साजिश बता रहे हैं। हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार तय नजर आ रही है। इसलिए वह कोरोना का बहाना बनाकर चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है। यदि सरकार ने ऐसा करने का प्रयास किया तो कांग्रेस उनसे इस्तीफा मांगेगी। हरीश रावत का कहना है कि यदि सरकार कोरोना संक्रमण पर काबू नहीं कर सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार व्यवस्था बनाने की बजाय चुनाव आगे ले जाना चाह रही है।

Read also: स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनाव आयोग को कोविड-19 पर रिपोर्ट सौंपी

हरीश रावत ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। यही डर भाजपा को सता रहा है। क्योंकि महंगाई से जूझ रहा आम आदमी और भाजपा की नीतियों से परेशान किसान इस बार भाजपा को पूरी तरह से सबक सिखाने के मूड में है। इनसे घबराई हुई भाजपा चुनाव टालने का प्रयास कर रही है। लेकिन किसी भी कीमत पर विधानसभा चुनाव को टलने नहीं दिया जाएगा। हम चाहते हैं कि चुनाव समय पर हों और हर हाल में चुनाव समय पर ही होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related