Site icon Buziness Bytes Hindi

अमरीकी नहीं, इस देश के लोग क्रिप्टो में करते है सबसे ज़्यादा निवेश

crypto

क्रिप्टोकरेंसी के प्रति लोगों का रुझान तेज़ी से बढ़ता जा रहा है यही वजह कि आज बिटकॉइन अपने सर्वोच्च शिखर पर है. आम तौर पर लोगों का मानना है कि क्रिप्टो करेंसी में सबसे ज़्यादा निवेश अमेरिका जैसे देश में होता होगा लेकिन ऐसा नहीं है , बहुत से विकसित देश इस मामले में काफी पीछे हैं. टॉप टेन देशों की बात करें तो Crypto owners रैंकिंग में पहला स्थान संयुक्त अरब अमीरात की है.

दरअसल ये रैंकिंग जनसंख्या के प्रतिशत पर आधारित है और इस लिहाज़ से UAE क्रिप्टो में निवेश के मामले में सबसे आगे है. रैंकिंग वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के जारी आंकड़ों के मुताबिक UAE की कुल जनसंख्या के 30.39 फीसदी लोग क्रिप्टो करेंसी के मालिक हैं. वहीँ दुसरे नंबर पर छोटे से देश वियतनाम का नाम आता है, वियतनाम के 21.19 फीसदी लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं. तीसरे नंबर पर अमेरिका आता है जहाँ 15.56 फीसदी आबादी क्रिप्टो में निवेशित है. ईरान में 13.46 फीसदी लोग क्रिप्टो मालिक हैं। फिलिपिंस का स्थान पांचवां है। छठे नंबर वाले ब्राजील में 11.99 फीसदी लोग क्रिप्टो ऑनर्स हैं। सऊदी अरब में 11.37 फीसदी, सिंगापुर 11.05, यूक्रेन 10.57 फीसद और दसवें स्थान पर मौजूद वेनेजुएला के 10.30 फीसदी लोग क्रिप्टो ऑनर्स हैं।

क्रिप्टो ओनर्स के मामले में भारत 16वे स्थान पर है, यहाँ 6.55 फीसदी लोग क्रिप्टो में निवेश करते हैं , जबकि पडोसी पाकिस्तान भारत से एक पायदान ऊपर है, पाकिस्तान के 6.60 फीसदी लोग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं। मैक्सिको में क्रिप्टो निवेशकों की संख्या 6.55 फीसदी है वहीँ रूस 18वें नंबर पर है। जर्मनी का स्थान 20वां और यूके 21वीं पायदान पर है। पडोसी चीन 29वें नंबर है पर है। यहां सिर्फ 4.15 फीसदी लोग क्रिप्टो ओनर्स है.

Exit mobile version