Site icon Buziness Bytes Hindi

ऑनलाइन दवाओं के कारोबार में उत्तरी रिलायंस, नेटमेड्स में खरीदी 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी


ऑनलाइन दवाओं के कारोबार में उत्तरी रिलायंस, नेटमेड्स में खरीदी 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी

मुंबई: रिलायंस जियो के जरिए टेलिकॉम सेक्टर में मजबूत पकड़ बनाने के बाद मुकेश अंबानी अब रिटेल सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी सिलसिले में उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनी नेटमेड्स में 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी ने 620 करोड़ रुपये में यह डील की है। नेटमेड्स की वैल्यूएशन 1,000 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है। दोनों कंपनियों के बीच यह डील कैश में ही हुई है। नेटमेड्स में विटालिक हेल्थ और सहायक कंपनियां आती हैं।

इस डील पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘यह सौदा हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हमने देश में प्रत्येक व्यक्ति तक डिजिटल पहुंच की बात कही है। नेटमेड्स के साथ आने से रिलायंस रिटेल अच्छी गुणवत्ता और किफायती हेल्थकेयर उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध करा पाने में और मजबूत होगी। नेटमेड्स ने जिस तरह बहुत कम समय में देशभर में डिजिअल फ्रेंचाइजी का विस्तार किया उसने हमें प्रभावित किया हैं। इस साझेदारी के जरिये हम रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के ग्राहकों का दायरा और व्यापक तथा विशाल बनाने में सक्षम होंगे।’

Exit mobile version