Site icon Buziness Bytes Hindi

US North Korea Tension: किम जोंग की अमेरिका को दो टूक, उत्तरी कोरिया परमाणु हथियारों का उपयोग करने में चूकेगा नहीं

उत्तरी कोरिया। उत्तरी कोरिया नेता किम जोंग तानाशाही और जिद के लिए पूरी दुनिया में चर्चित हैं। किम जोंग उन ने एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और मिसाइलों को कभी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके देश  उत्तर कोरिया को अमेरिका से मुकाबला करने के लिए इसकी जरूरत है। किम ने अमेरिका पर उत्तर कोरिया की रक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उत्तर कोरियाई ने शुक्रवार को बताया कि किम जोंग उन ने गुरुवार को उत्तर कोरिया की संसद में भाषण दिया इसके दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। उत्तर कोरियाई संसद के सदस्यों ने कानून पारित किया है जो उत्तर कोरिया की सेना को स्वचालित रूप से दुश्मनों की ताकतों के खिलाफ परमाणु हमले करने का अधिकार देता है।

किम की टिप्पणियों ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को एक बार फिर हवा दे दी है। उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम के विस्तार को और तेज करने में लगा है। इससे पहले किम जोंग ने चेतावनी दी थी कि अमेरका और अन्य किसी देश से धमकी मिलने पर उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का सक्रिय रूप से उपयोग कर सकता है।  किम ने इसी साल रिकॉर्ड गति से हथियारों के परीक्षण में 30 बैलिस्टिक हथियारों को लॉन्च किया। जिसमें 2017 के बाद से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का पहला प्रदर्शन शामिल है। किम आए दिन बैलिस्टिक हथियारों का समुद्र में परीक्षण कर रहे हैं। इससे अमेरिका काफी परेशान है।

Exit mobile version