Site icon Buziness Bytes Hindi

North Korea: उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागी मिसाइल, परमाणु परीक्षण करने की शंका

उत्तर कोरिया ने फिर से नियमों को धता बताते हुये एक मिसाइल पूर्वी समुद्र की ओर दाग दी है, वहीं उत्तर कोरिया का इस महीने में किया गया यह दूसरा प्रयास है। वहीं दक्षिण कोरिया ने इसके बारें में बतलाते हुये कहा कि उत्तर कोरिया जल्द ही परमाणु परीक्षण को अंजाम दे सकता है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अभी यह नहीं पता चल पा रहा है कि यह बैलिस्टिक मिसाइल थी या और कुछ, साथ ही इसकी दूरी का पता भी नहीं चल पा रहा है।

वहीं ठीक इसके 3 दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी से एक मिसाइल दागी है। दूसरी ओर यह संभावना जतायी जा रही है कि उत्तर कोरिया फिर से परमाणु परीक्षण स्थलों को खोल सकता है, जिसमें वह परमाणु परीक्षण करेगा। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया में जल्द ही नये राष्ट्रपति बनने वाले हैं, जिन्होंने बयान जारी करते हुये कहा है कि दक्षिण कोरिया जल्द ही न्यूक्लियर टेस्टिंग शुरू करेगा, जो जैसा करेगा उसको वैसी ही भाषा में जवाब दिया जायेगा।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ सैन्य समझौते को रद्द करने की बात कही थी, साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो उत्तर कोरिया पर हमला भी। इसके साथ ही उत्तर कोरिया इस मामले पर अपना रुख पहले ही जारी कर चुका है, जहाँ उसने कहा था कि वह परमाणु परीक्षणों को बंद नहीं करेगा। वहीं उत्तर कोरिया ऐसा करना लगातार जारी रखता है तो सबसे ज्यादा खतरा दक्षिण कोरिया और जापान को है।

Exit mobile version