Site icon Buziness Bytes Hindi

North India के इन पॉपुलर हिल स्टेशन पर बिताएं छुट्टियां!

north india hill stations

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी की छुट्टियों में हिल स्टेशन घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। यहां ठंडक का अहसास होने के साथ ही काफी मजा भी आता है। ऐसे में आज हम आपको North India के कुछ पॉपुलर हिल स्टेशन के बारे में बताएगे, जहां आप भीड़भाड़ कम है और आप खूब एन्जॉय कर सकते है। चलिए जानते है इन जगहों के बार में।

बीर बिलिंग

एडवेंचर्स एक्टिविटीज पसंद है तो बीर बिलिंग घूमने का सोच सकते है, ये छुट्टियों को जीवनभर के लिए यादगार बना देगा। पैराग्लाइडिंग से लेकर ट्रेकिंग और कैंपिंग आदि का मजा यहां सबसे ज्यादा आता है। साथ ही बीर टी फैक्ट्री में चाय की चुस्की ली जा सकती है।

नारकंडा

नारकंडा एक छोटा सा शहर है, जो शिमला से 60 किमी दूर बसा हुआ है। ये स्की रिसॉर्ट के रूप में काफी फेमस है, ऐसे में अगर आप स्कीइंग करने की सोच रहे है तो ये जगह बेस्ट हो सकती है। बता दे, आपको यहां बर्फ से ढकी चोटियों की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा।

कल्प

कल्प किन्नौर जिले का एक छोटा सा शहर है, अगर आप कोई शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो ये जगह बेहतरीन है। बर्फ से ढके हुए देवदार के लंबे-लंबे पेड़ और सेब के बगीचों की खूबसूरती देख आपका मन खुश हो जाएगा बता दे, ये सतलुज नदी घाटी में स्थित है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version