कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, विमानों-ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

नेशनलकोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, विमानों-ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Date:

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह भी कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई और लगातार तीसरे दिन भी विमान और ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 160 से अधिक विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिसमें उन्नत कैट III नेविगेशन सिस्टम से लैस नहीं होने वाले विमानों के कारण 155 से अधिक विमानों के विलंबित होने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम आठ उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने सुबह करीब 7 बजे जारी अपडेट में यात्रियों को आश्वस्त किया कि विमान उतर रहे हैं और उड़ान भर रहे हैं, लेकिन आगाह किया कि कैट III का अनुपालन न करने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है। लगभग शून्य दृश्यता के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 50 से अधिक ट्रेनें औसतन चार से छह घंटे विलंबित हुई हैं। रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने के बाद ही यात्रा करें।

देरी से चलने वाली ट्रेनों में 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 17 मिनट देरी से, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 3 घंटे 5 मिनट देरी से, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 4 घंटे 50 मिनट देरी से, 12451 श्रमिक शक्ति एक्सप्रेस 3 घंटे 7 मिनट देरी से, 15743 फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे 32 मिनट देरी से, 12801 पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे 7 मिनट देरी से, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट देरी से शामिल हैं। इसके अलावा 12553 वैशाली एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट लेट, 22437 आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस 3 घंटे 11 मिनट लेट, 12393 संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 9 मिनट लेट, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 2 घंटे 57 मिनट लेट, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे 47 मिनट लेट है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह के समय घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें पूरे शहर में दृश्यता कम होने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया रहा और नौ घंटे तक दृश्यता शून्य हो गई, जो इस मौसम की सबसे लंबी अवधि थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related