Site icon Buziness Bytes Hindi

नोरा ने ठुकराई टाइगर की “गणपत”


नोरा ने ठुकराई टाइगर की “गणपत”

पिछले कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ की नई एक्शन फिल्म गणपत का ऐलान हुआ। इस फिल्म में नोरा फतेही को लेकर भी चर्चा थी। लगातार ये सामने आ रहा था कि नोरा फतेही भी टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर काम करने जा रही हैं। लेकिन अब नई डिटेल की मानें तो नोरा फतेही ने गणपत फिल्म को ठुकरा दिया है। वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

सूत्रों ने बताया कि नोरा फतेही ने इस फिल्म को शुरुआत में ही रिजेक्ट कर दिया था जब उन्हें अप्रोज करने की बात चली थी। कहा गया कि वह अपने किरदार की लेंथ से सहमत नहीं थी। सालों की मेहनत, स्ट्रगल और जुनून के बाद नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में जगह हासिल की है। ऐसे में वह आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स को सोच समझकर हां बोलती हैं।

गणपत फिल्म में जो रोल ऑफर हुआ था उनसे लिए वह खुद को फिट नहीं मानती। उन्हें लगता है कि वह उस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी इसीलिए उन्होंने काफी समय पहले ही इस फिल्म को ठुकरा दिया था। अभी भी जो खबरें नोरा फतेही की फिल्म गणपत को लेकर हैं वह सब अफवाहें हैं।

Exit mobile version