Site icon Buziness Bytes Hindi

भुज में दिखा नोरा फतेही की देशभक्ति का जज़्बा


भुज में दिखा नोरा फतेही की देशभक्ति का जज़्बा

अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के ट्रेलर के रिलीज के साथ फिल्म के डायलॅाग और सभी कलाकारों की चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त,शरद केलकर, सोनाक्षी सिन्हा के साथ जो एक नाम अचानक से लाइमलाइट में आ रहा है वो है नोरा फतेही का। नोरा फतेही की ट्रेलर में पहली झलक ये साफ बता रही है कि वो केवल एक डांसर के तौर पर नहीं बल्कि फिल्म में एक्शन और देशभक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आने वाली हैं।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के सभी देश भक्ति जज्बा वाले डायलॅाग के बीच नोरा फतेही की आवाज में मैं रहूं या ना रहूं हिंदुस्तान रहेगा भी छाया हुआ है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टास्टोरी में ट्रेलर के एक सीन की झलक दिखाई है जो ये बताती है कि नोरा भी भुज के कलाकारों की फौज में एक दमदार एक्ट्रेस के तौर पर उभर कर सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में अजय देवगन हैं। नोरा फतेही इस फिल्म में भारतीय जासूस की भूमिका में दिखाई देंगी। जहां वो पहली दफा स्क्रीन पर खतरनाक एक्शन करते हुए भी दिखाई देंगी।

Exit mobile version