Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं टेस्टी नूडल्स समोसा, ये है तरीका!

लाइफस्टाइल डेस्क। Noodles Samosa Recipe – समोसा तो अपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी नूडल्स समोसा ट्राई किया है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं, ये काफी ट्रेंड में भी हैं। तो बस फिर चलिए हम भी इसकी रेसिपी जान ले, ये आपके बच्चों को काफी पसंद आएगा। 

नूडल्स समोसा सामग्री – 300 ग्राम मैदा,  1 कप नूडल्स, 1/2 चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तेल, 2 कप पानी, 1/2 चम्मच अदरक, 1/2 चम्मच लहसुन, 2 चम्मच गाजर, 1/4 कप पत्ता गोभी,  2 चम्मच बीन्स, 1 चम्मच शिमला मिर्च, 1  चम्मच रेड चिली सॉस, 2 चम्मच सोया सॉस, 2 चम्मच हरा प्याज बारीक कटा और 1  चम्मच कॉर्नस्टार्च।

Read also: रसोई Bytes: व्रत में तैयार करे शाही मखाना खीर, ये रही रेसिपी!

नूडल्स समोसा रेसिपी (Noodles Samosa Recipe) –

पहले  नूडल्स बनाकर तैयार कर ले, इसके लिए नूडल्स को उबाल लें और सब्जियों को बारीक लंबा-लंबा काटकर अलग रख लें। फिर पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म कर इसमें बारीक कटा अदरक-लहसुन, चुटकी भर नमक डालकर सॉते कर लें। फिर कटी हुई सारी सब्जियां जैसे बीन्स, गाजर, बारीक कटी पत्ता गोभी, शिमला मिर्च के साथ-साथ रेड चिली सॉस, सोया सॉस डालकर मिक्स करें। 2-3 मिनट पकाएं, फिर बारीक कटे हरे प्याज डालें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक भून लें। सब्जियों के ऊपर कॉर्नस्टार्च छिड़कें साथ ही उबले हुए नूडल्स डालकर मिला ले और प्लेट में निकालकर ठंडा करने के लिए रख दे। 

इसके बाद, बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक, थोड़ा-सा तेल और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और ढककर लगभग 30 मिनट के लिए अलग रख दें। फिर लोइयां बनाकर बराबर भागों में बांट लें और इसे लंबी पूरी के आकार में बेल लें, बीच से काटकर एक तरफ रख दें। एक शीट लें, शीट के किनारों पर पानी लगाएं और दोनों सिरों को मिलाकर पॉकेट बना ले। 

अब चम्मच से नूडल्स की स्टफिंग भर दें और ऊपर से अच्छी तरह सील कर समोसे बनाकर रखे, फिर कढ़ाही में तेल गर्म कर इन्हे सुनहरा होने तक तल ले। बस तैयार है आपके नूडल्स समोसा। 

 

Exit mobile version