Site icon Buziness Bytes Hindi

27 मार्च से दिल्ली के लिए शुरू होगी Nonstop Flight,एक घंटे में पहुंचेगे देश की राजधानी


27 मार्च से दिल्ली के लिए शुरू होगी Nonstop Flight,एक घंटे में पहुंचेगे देश की राजधानी

देहरादून। देश की राजधानी पहुंचने के लिए राज्य की राजधानी से अब मात्र एक घंटे का समय लगेगा। आगामी 27 मार्च से दिल्ली के लिए देहरादून से नानस्टाप फ्लाइट (Nonstop Flight) की शुरूआत होगी। जो कि मात्र एक घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। इससे उन यात्रियों को काफी राहत मिलगी जो दिल्ली जाते रहते हैं लेकिन सड़कों की उबाऊ यात्रा और जाम के कारण कई घंटों में सफर पूरा हो पाता है। देहरादून ने इंडिगो एयर लाइंस पंतनगर-देहरादून-दिल्ली के बीच रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट की शुरूआत करेगी। यह फ्लाइट 27 मार्च से चालू होगी। इसके लिए इंडिगो ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिससे टिकटों की बुकिंग हो सके। शिडयूल जारी करने के बाद टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

Read also: रूस-यूक्रेन युद्ध भी दोस्ती को नहीं कर पाई कमजोर, एक दोस्त ने दूसरे के लिए छोड़ दी फ्लाइट

फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में पूरी हो सकेगी। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच विमान सेवा के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा था। प्राधिकरण और कंपनी के बीच नियमों व शर्तों के आधार पर अब इस पर सहमति बनी। जिसके बाद 27 मार्च से यह हवाई सेवा शुरू हो सकेगी। इंडिगो ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है।

Read also: यूक्रेन से लौटी लॉकी, मगर एयरलाइंस ने केरल की यात्रा कराने से किया इनकार

फ्लाइट के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा कुमाऊं में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इंडिगो ने शुरुआत में फ्लाइट की कीमत देहरादून के लिए 1550 व दिल्ली के लिए 2799 रुपये रखा है।

Exit mobile version