Site icon Buziness Bytes Hindi

Yakub Qureshi News: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी

मेरठ। प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मीट माफिया और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। बताया जाता है कि भगोड़ा इनामी मीट माफिया याकूब कुरैशी काफी समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भगोड़े इनामी मीट माफिया याकूब कुरैशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। याकूब कुरैशी कोर्ट में काफी समय से तारीख पर नहीं पहुंच रहा था। 

Read also: Kanwar Yatra 2022: हाइवे पर पलटा कांवड़ियों से भरा ट्रक,सभी को सुरक्षित निकाला

विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार धामा के मुताबिक गत नौ मार्च 2014 को बागपत कोतवाली में पुलिस की ओर से आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि लोकसभा चुनाव 2014 में बागपत सीट से बसपा के प्रत्याशी प्रशांत चौधरी के पक्ष में जाट भवन के सामने मैदान में चुनावी सभा की गई थी। जिसमें पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व बसपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरवीर सिंह शामिल हुए थे। जहां मीट माफिया भगोड़े याकूब कुरैशी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री व भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था।  मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। जिसकी सुनवाई सीजेएम प्रीति सिंह की कोर्ट में चल रही है। आरोपी याकूब कुरैशी कोर्ट में कोर्ट की दी गई तारीखों में एक दिन भी नहीं पहुंचा है। जिसके बाद याकूब कुरैशी के खिलाफ इस मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

Exit mobile version