HMD Global ने भारत में अपना शानदार स्मार्टफोन नोकिया जी20 (Nokia G20) लॉन्च कर दिया है। इसमें राउंड शेप में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ 5050mAh की बैटरी मिलेगी।
Nokia G20 की कीमत
Nokia G20 स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, और स्मार्टफोन की बिक्री 7 जुलाई से अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
Nokia G20 की स्पेसिफिकेशन
Nokia G20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है | बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और डिवाइस में Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा।
Nokia G20 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप है, 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा।
Read also: आमिर और किरण राव जैसा है बीजेपी-शिवसेना का रिश्ता: संजय राउत
Nokia G20 स्मार्टफोन में 5050mAh की बैटरी है जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

