Nokia 2.4 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजीNokia 2.4 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और...

Date:


Nokia 2.4 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

HMD Global ने नवंबर में Nokia 2.4 को भारत में लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। 

Nokia 2.4 की कीमत 

Nokia 2.4 स्मार्टफोन के 3GB रैम वेरिएंट की कीमत 10,399 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Nokia 2.4 की स्पेसिफिकेशन

  • Nokia 2.4 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 1600/720 पिक्सल होगा। 
  • जबकि आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा। फोन एंड्राइड 10 और एंड्राइड 11 Ready पर काम करेगा। 
  • फोन में MediaTek Helio P22 का सपोर्ट मिलेगा। 
  • फोन के स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा। 
  • Nokia 2.4 स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। 
  • इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का होगा, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। वही दूसरा 2MP डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है। 
  • इसके अलावा LED फ्लैश लाइट का सपोर्ट दिया गया है। 
  • सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 5MP का कैमरा दिया गया है। 
  • इसका अपर्चर f/2.4 होगा।  फोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है। 
  • कंपनी का दावा है कि फोन को सिंगल चार्ज में दो दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर Nokia 2.4 स्मार्टफोन में ड्यूल सिम का सपोर्ट मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related