Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida News:कुत्तों की लड़ाई में मालिकों के बीच हाथापाई, मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही है जांच

नोएडा।सेक्टर-33 में कुत्तों की लड़ाई उनके मालिकों के लिए विवाद का कारण बन गई, बात इतनी बढ़ी की, दोनों एक दूसरे पर गाली-गलौज करते मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें छुड़ाया।लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाकर कोतवाली 24 में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर की जांच कर रही है।
सौरभ सिंह राणा नोएडा के सेक्टर-33 में रहते है।

उनके पास लेब्राडोर नस्ल का कुता है जिसे वह सुबह और शाम घर के आसपास घुमाते हैं। पड़ोस के साहिल राली भी अपने कुत्ते को वही घुमाते है। आरोप है कि सौरभ सिंह साहिल का कुत्ता उनके कुत्ते को देखकर लड़ने के लिए दौड़ता है। इसकी शिकायत सौरभ पूर्व में कुत्ते के मालिक साहिल राली से कर चुके हैं। जब वे अपने कुत्ते को घुमा रहे होते तब वे अपना कुत्ता लेकर वहाँ न आया करे उसे दूसरी जगह घुमाया करे। सौरभ रात नौ बजे अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। तभी साहिल भी अपना कुत्ता लेकर पहुंच गए।

Read Also :Noida News Live Updates: दिनदहाड़े हाई-प्रोफाइल सोसाइटी के फ्लैट पर कब्जा करने जबरन घुसें, महिलाओं के साथ बदसलूकी

सौरभ का आरोप है कि जब उसने इसके लिए मना किया तो साहिल, उसके भाई, पिता और पत्नी आ गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है गाली देने के बाद साहिल सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। सौरभ ने कोतवाली 24 में साहिल राली, उनके पिता, भाई और पत्नी के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज कराया है।
साहिल ने भी कोतवाली 24 में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे सौरभ सिंह राणा के पिता और बीजेपी नेता सुंदर सिंह राणा, उनके दो बेटों और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Read Also :  ग्रेटर नोएडा में 22 किलो ड्रग्स के साथ अफगान नागरिक गिरफ्तार

शिकायत में सेक्टर-33 निवासी साहिल राली ने बताया कि पड़ोस के सुंदर राना अपने लेबरा कुत्ते को खुला छोड़ देते हैं और वह उनके कुत्ते का आकर लड़ जाता है। बीते गुरुवार को सुंदर ने अपने कुत्ते को खुला छोड़ दिया था। वह साहिल के कुत्ते से आकर लड़ गया।साहिल का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सुंदर, उसके दोनों बेटे और पत्नी ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथापाई प्रारंभ कर दी। इसमें साहिल सहित कई लोग को चोट आई है। पुलिस ने शिकायत पर धारा 323 और 506 मे मुकदमा दर्ज किया है थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version