नोएडा। ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल जेपी ग्रीन सोसाइटी (High-Profile Jaypee Green Society) में दबंग लोग बिना किसी सूचना के सोसाइटी के अंदर घुस कर एक फ्लैट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। फ्लैट के मालिक का कहना है कि दबंग लोग बिना एंट्री और सिक्योरिटी चेक जबरन फ्लैट के अंदर घुस और घर का सामान बाहर फेंकने लगे। विरोध करने उन्होने न सिर्फ मालिक को धमकाया और हाथापाई करना शुरू कर दी। दो से तीन महिलाएं और एक पुरुष सीसीटीवी कैमरे में देखे गए हैं। पीड़ित फ्लैट मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read also: नोएडा, ग्रेटर नोएडा रियल्टरों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, घर खरीदारों को कम ब्याज का लाभ देंगे
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के जेपी ग्रीन्स के फ्लैट नंबर CC-1-101 में रहने वाले फ्लैट ओनर युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ महिलाओं के कुछ दबंग लोग बिना किसी सूचना के सोसाइटी के अंदर घुस कर एक फ्लैट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की, विरोध करने उन्होने न सिर्फ मालिक को धमकाया और हाथापाई की। पीड़ित फ्लैट मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोसाइटी मे लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है दो से तीन महिलाएं और एक पुरुष सोसाइटी में घुस जाते और जब सिक्योरटी गार्ड इनसे रजिस्टर एंट्री और सिक्योरिटी चेक के लिये कहा तो उसे भी इन लोग हडकाया और जबरन फ्लैट में घुस गये।
Read also: ग्रेटर नोएडा में 22 किलो ड्रग्स के साथ अफगान नागरिक गिरफ्तार
फ्लैट मालिक ने कुछ अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है कि उसके फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और उसके साथ मारपीट की है, सीसीटीवी में दो महिलाएं और दो पुरुष देखे जा रहे हैं जो बिना सिक्योरिटी को बताएं किसी भी प्रकार की कोई एंट्री नहीं कराई गई है वह जबरन फ्लैट के अंदर घुस कर मारपीट और कब्जा करने की कोशिश की है, महिलाओं ने पीड़ित के साथ काफी बदतमीजी की है, पीड़ित डरा हुआ है, जेपी ग्रीन सोसाइटी पर कहीं ना कहीं सुरक्षा सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की है।

