Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida News: अगवा व्यापारी सकुशल बरामद, एक करोड़ रुपये के लेन-देन के चलते वारदात को दिया अंजाम


Noida News: अगवा व्यापारी सकुशल बरामद, एक करोड़ रुपये के लेन-देन के चलते वारदात को दिया अंजाम

नोएडा। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के कासना कोतवाली अगवा व्यापारी अमित कुमार को सकुशल बरामद कर पुलिस ने रात दो लोगों के साथ मारपीट, लूट व अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी परविंदर तेवतिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार व पिस्टल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी के बीच एक करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

Read also: Noida News: बच्चे को चोरी करने का आरोप लगा कर युवक को पीट-पीटकर मार डाला,एक गिरफ्तार अन्य की तलाश

पुलिस की गिरफ्त आरोपी का नाम परविंदर तेवतिया है। जिसे पुलिस ने लूट, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि कि अमित कुमार और परविंदर तेवतिया आपस में मिलकर व्यापार करते थे। व्यापार के चलते दोनों पक्षों में विवाद था। व्यापार में एक करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था। रात अमित कुमार अपने चालक कुंदन के साथ ब्रेजा कार से गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा आए थे। कासना कोतवाली क्षेत्र में सिरसा गोलचक्कर के पास कार रोक कर खड़े थे। इस दौरान सफारी गाड़ी से तीन लोग परविंदर तेवतिया, ऋषभ तेवतिया व एक अन्य व्यक्ति आए। तीनों ने कुंदन व अमित के साथ मारपीट कर हवाई फायरिग भी की। तीनों ने अमित व कुंदन को कार में बंधक बना लिया। इस दौरान परविंद्र तेवतिया ने गाड़ी से कुंदन को एलिवेटेड रोड पर उतार दिया और अपने साथ अमित कुमार को लेकर चला गया था। इस मामले में ड्राइवर कुंदन ने पुलिस को शिकायत दी।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Noida-News-1.mp4

Read also: हिंद महासागर में समुद्री सतह का तापमान, हीट वेव की घटनाएं बढ़ीं

एडिशनल डीसीपी ने बताया पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर अमित को सकुशल बरामद कर लिया। उसे अगवा करने वाले परविंद्र तेवतिया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को बताया था कि तीनों लोगों ने अमित का अपहरण करने के साथ ही पांच लाख रुपये भी लूट लिए हैं। कुंदन से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अमित व परविंदर के बीच लगभग एक करोड़ रुपये के लेनदेन का विवाद है। पांच लाख रुपये लूटने की बात झूठी थी। पुलिस ने परविंदर, ऋषभ व एक अन्य के खिलाफ लूट, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना में लूटी गई ब्रेजा कार को तथा घटना में प्रयुक्त की गई टाटा सफारी कार को तथा अभियुक्त परविंदर तेवतिया द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई उसकी लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस व खोखा कारतूस को बरामद किया गया। अभियुक्त के कब्जे से वादी व पीड़ित का मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और अन्य के लिए दबिश दी जा रही है।

Exit mobile version